back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milkipur By-Election: मिल्कीपुर में वोटिंग के बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

मिल्कीपुर में वोटिंग के बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने घर के मंदिर में पूजा पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं।

मंदिर में बैठे हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे अवधेश प्रसाद

यह वीडियो अवधेश प्रसाद के अयोध्या के इनायतनगर स्थित आवास का है। वीडियो में वह देवी-देवताओं की तस्वीरों के सामने बैठकर श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनके पीछे हनुमान जी की एक बड़ी तस्वीर भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होने की एक वजह यह भी है कि मिल्कीपुर सीट वही है, जो अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट से उनके बेटे अजीत प्रसाद सपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। अवधेश प्रसाद अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। उन्होंने कई रोड शो और रैलियों में हिस्सा लिया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अजीत प्रसाद के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान एक रैली में भाषण देते समय अवधेश प्रसाद भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें और उनके समाज को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा, “हमें छह लाख लोगों ने वोट दिया है, बीजेपी किस-किस से बदला लेगी?”

बीजेपी और सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

मिल्कीपुर उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को प्रचार में उतारा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कई चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया।आज इस सीट पर वोटिंग हो रही है और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अब देखना होगा कि मिल्कीपुर की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है। अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को या फिर बीजेपी के उम्मीदवार को अपना वोट देगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵