back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हॉल मार्किंग की विसंगतियों को दूर करने को सौंपा ज्ञापन

कासगंज, 25 जून (हि.स.) कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन ने हाल मार्किंग की विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ललित कुमार को सौंपा है। सर्राफा ने हाल मार्किंग में संसोधन करने के बाद लागू करने की मांग उठाई है। मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर ललित कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी ने कहा कि कोरोना काल में व्यवसाय पूरी तरह ठप रहा है। सर्राफा के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गए गया है। ऐसे में 16 जून से हाल मार्किंग पूरे देश में लागू की जा रही है। जिससे व्यापारी आहत हैं। संगठन के महामंत्री दीपक गुप्ता ने कहा है कि हाल मार्किंग लागू की जाए लेकिन इसकी विसंगतियों को सरकार दूर करेंं। संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग ने कहा है कि सर्राफा व्यवसाईयों की दयनीय हालत को देखते हुए एक वर्ष बाद हाल मार्किंग लागू की जाए। जिससे व्यवसाईयों को राहत मिलेगी। जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि 75 जिलों में मात्र 16 हाल मार्किंग सेंटर बनाए गए है। जिससे व्यापारियों को जेवरात लेकर आना जाना पड़ेगा। जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। जिला खजांची राहुल बिड़ला ने कहा है क हाल मार्किंग लागू होने से इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा। जो व्यवसाईयों के हित में नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने कहा है कि हाल मार्क न होने पर पकड़े गए व्यवसाई को डायरेक्ट जेल भेजने की कार्रवाई होगी जो अनुचित है। ज्ञापन देने वालों में विवेक वर्मा, विनोद गुप्ता, अमित राठौर, विनय कुमार, सौरभ गुप्ता, देवकी नंदन, मनोज कुमार, आशीष केला, योगेश गौड़, राहुल वर्मा प्रमुख रहे। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र सोनी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵