back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडिकल कॉलेज को मिलीं कार्डियक लैब, मरीजों को होगा लाभ

मेरठ, 25 मार्च (हि.स.)। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में टीबी की जांच लैब के बाद अब कार्डियक लैब की सौगात मिली है। गुरुवार को मेरठ दक्षिण विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने कार्डियक लैब का उद्घाटन किया। बुधवार को टीबी मरीजों की जांच के लिए एलपीए लैब का उद्घाटन खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल माध्यम से किया। गुरुवार को कार्डियक लैब का उद्घाटन दक्षिण भाजपा विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर द्वारा किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल में टीबी की जांच के लिए बनाई गई एलपीए लैब में टीबी के मरीजों की सभी प्रकार की जांच की जाएगी। जिसमें यह भी पता लगाया जा सकेगा कि मरीज को कौन सी दवा सूट करेगी। कार्डियक लैब में हार्ट के मरीजों की हर तरह की जांच और तत्काल इलाज की सुविधाएं हैं। इसी के साथ यहां होने वाली जांच प्राइवेट हॉस्पिटल की तुलना में पांच गुना सस्ती भी है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों लैब के खुलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵