back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने किया सामूहिक सुसाइड, जहर खाकर दंपत्ति ने तीन बच्चों संग दी जान

यूपी के मथुरा में एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आयी है। एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा के महावन क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां खप्परपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगा लिया। पांचों सदस्‍यों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पूरे परिवार ने जहर खाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

सुबह नहीं खुला दरवाजा तो मचा हड़कंप

यह हृदयविदारक घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दंपत्ति ने पहले तीनों बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया और फिर खुद भी उसे पी लिया। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य देख हर कोई सिहर उठा। पांचों शव घर के भीतर पड़े मिले।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की उच्चाधिकारी टीम मौके पर पहुँच गई। फिलहाल आत्महत्या के ठोस कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म होने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस जांच कर रही है कि क्‍या परिवार आर्थिक दबाव था? कहीं परिवार कर्ज या तंगी से तो नहीं जूझ रहा था? इसके अलावा पुलिस घरेलू विवाद के एंगल से भी जांच कर र ही है कि क्या पति-पत्नी के बीच कोई आपसी कलह तो नहीं थी? फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के समय और जहर के प्रकार की पुष्टि हो सके। गांव के लोगों से भी पूछताछ जारी है, ताकि परिवार के अंतिम दिनों के व्यवहार के बारे में कुछ सुराग मिल सके। इस घटना ने पूरे जिले को शोक में डुबो दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...