back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

घने कोहरे में मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बसों और दो कारों की भीषण टक्कर से आग लग गई हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 के पास सात बसों और दो कारों की आपस में टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कोहरे ने बढ़ाई आफत, एक के बाद एक भिड़े वाहन

जिला प्रशासन के मुताबिक हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, जब यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक बस अचानक आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही बसें और कारें भी एक-एक कर आपस में भिड़ती चली गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच बसों और दो कारों में देखते ही देखते आग लग गई और वाहन आग का गोला बन गए।

तेज धमाकों से दहला इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद कई यात्री बसों में फंसे रह गए थे और आग तेजी से फैल रही थी, जिससे हालात और भयावह हो गए।

प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला अधिकारी सीपी सिंह ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 20 एंबुलेंस की मदद से लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जांच जारी, यातायात बहाल

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने और गति सीमित रखने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रील के जुनून में मौत का खेल, द्वारका में नाबालिग की रफ्तार बनी 23 साल के साहिल की मौत का कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुआ सड़क हादसा अब एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। इस दर्दनाक दुर्घटना...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...