back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : रक्तदान कर आरएसएस ने गुरु गोलवलकर के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

– आरएसएस द्वितीय सर संघचालक के जन्मदिवस पर लगा तीसरा रक्तदान शिविर, 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह मथुरा, 21 फरवरी (हि.स.)। आरएसएस के द्वितीय सर संघचालक गुरु गोलवलकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे रक्तदान शिविर श्रृंखला का रविवार समापन तीसरे रक्तदान शिविर के साथ हुआ। समापन शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर माधवपुरी महोली रोड पर हवन यज्ञ के साथ हुआ। विदित रहे कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर इस हफ्ते अपने दूसरे मुखिया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, इसी क्रम में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक कर चुका है, उसी श्रृंखला में आज आखिरी शिविर बलराम भाग के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर 70 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रह हुआ। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ के भाग लिया। इस अवसर पर महानगर कार्यवाह ने बताया कि हमें गोलवलकर जी के आदर्शों पर चलते हुए मानवता की सेवा में नए आयाम स्थापित करने हैं। महानगर सेवा परख ने कहा कि संघ के स्वयमसेवाक का तो काम ही सेवा करने का है, कोरोना काल मे भी स्वयंसेवकों ने समाज की सेवा में तन मन धन से जुटे थे, उसी प्रकार जब जब जरूरत होगी हम राष्ट्र सेवा में लगे रहेंगे। रविवार प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम का उद्घाटन हवन के साथ हुआ, उसके पश्चात कल्याण ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वयंसेवकों का रक्तदान लिया गया। रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सेवा प्रमुख जगदीश, अमित चतुर्वेदी, महानगर प्रचारक मयंक, भाग संघचालक राकेश, सीपी सिंह, कुशलेश, पवन, राजू, रमेश, उदय नगर कार्यवाह अजय, पुरुषोत्तम, धर्मेन्द्र, चंद्रभान, पूर्व पार्षद रामनरेश जी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵