back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Murder: सीतापुर में मानसिक रूप से बीमार शख्स ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा, फिर कर लिया सुसाइड

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूपी के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल शनिवार एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई, वहीं हत्या को अंजाम देने वाले छठे शख्स ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था।

पुलिस ने दी जानकारी

मामले पर सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने जानकारी दी कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी, जिसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक का नाम अनुराग सिंह बताया जा रहा है। उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्यवाही जारी है। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की उम्र 45 साल बताई जा रही है।

पत्नी और बच्चों की हत्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने पहले अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या की। जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी ने मां की हत्या गोली मार कर की और पत्नी पर हथौड़े बजाए, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। सीओ दिनेश शुक्ल पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या के पीछे की वजह क्या है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...