back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh Mela Fire: महाकुंभ मेले में एक बार फिर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

प्रयागराज महाकुंभ में एक बार फिर से आग लग गई है। हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लग गई। आग सेक्टर 18 के शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

आग पर पाया काबू

एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि इस घटना में किसी तरह की कैजुअल्टी नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी लोगों को असेंबली प्वाइंट पर जाने की अपील की गई। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, आग साधु कुटिया में इलेक्ट्रिक केतली के इस्तेमाल से हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि, शंकराचार्य शिविर से जुड़े कुछ लोगों ने इसे साजिश बताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि एक साथ दो स्थानों पर आग लगना महज संयोग नहीं हो सकता।

मंगलवार को भी लगी थी आग

यह पहली बार नहीं है जब महाकुंभ क्षेत्र में आग लगी हो। मंगलवार को भी सेक्टर 21 स्थित कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना सामने आई थी। महाकुंभ के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि फायर कर्मियों ने तेजी से काम करते हुए आग पर जल्द ही काबू पा लिया। इस शिविर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रतिदिन धर्म संसद का आयोजन करते हैं और यहां सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। आग की इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग सुरक्षा के अतिरिक्त उपायों पर विचार कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...