back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: राज्यसभा चुनाव को लेकर के राजा भैया ने खोले अपने पत्ते, बताया किस पार्टी को देंगे अपना सपोर्ट!

Rajyasabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाला राज्यसभा का चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है।

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाला राज्यसभा का चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है। मतदान से पूर्व चुनाव मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच अपने-अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने की कवायद होगी। इन सब के बीच सोमवार को लोकभवन पहुंचे जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पहुंचकर अपने दल का वोट किस पार्टी को जाने वाला है, इसकी स्थिति साफ कर दी।

वहीं भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ की जीत भी पक्की दिख रही है

रघुराज प्रताप सिंह ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि राज्यसभा चुनाव में वह भाजपा के साथ हैं। जनसत्ता दल के स्थिति स्पष्ट करते ही लगभग सपा के तीन उम्मीदवारों का जीतना नामुकिन लग रहा है। वहीं भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ की जीत भी पक्की दिख रही है। इसमें निषाद पार्टी, सुभासपा और रालोद के सभी विधायक पहले ही भाजपा के साथ हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रणनीति पूरी तरह से विफल होती दिख रही है।

सुभासपा प्रमुख ने राजा भैया से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। 10 सीटों पर 11 प्रत्याशियों के उतरने से मुकाबला बहुत रोचक हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी छोटे दलों को अपने पाले में लाने के लिए जबरदस्त तरीके से जुटी हैं। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मुलाकात की है। राजा भैया और बाबागंज विधायक विनोद सरोज को मिलाकर दो विधायक हैं। जनसत्ता दल के यह दोनों ही वोट काफी अहम हैं।

राजा भैया के ऐलान से राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है। वहीं भाजपा अपनी रणनीति में सफल हो गयी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...