back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP DGP: प्रशांत कुमार बने यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी, पुलिसकर्मियों को कहा निडरता से करें काम

UP DGP: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद प्रशांत कुमार ने कहा है कि राज्य के पुलिसकर्मी कानून के दायरे में रहकर निडरता के साथ काम करें।

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद प्रशांत कुमार ने कहा है कि राज्य के पुलिसकर्मी कानून के दायरे में रहकर निडरता के साथ काम करें। लोकसभा के आगामी चुनाव, कुंभ और पुलिस भर्ती का जिक्र कर उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए आगामी दिनों में बहुत सी चुनौतियां आने वाली हैं।

प्रशांत कुमार को मिला कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के पद

राज्य सरकार ने डीजीपी विजय कुमार के बुधवार को सेवानिवृत्त होने के बाद 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया। प्रशांत कुमार ने शाम को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। विजय कुमार ने उन्हें यह पदभार सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। पदभार ग्रहण करने से पहले प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

प्रशांत कुमार ने की पत्रकारों से बातचीत

कार्यभार संभालने के बाद प्रशांत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं जन शिकायतों के निस्तारण, अपराधियों को सजा दिलाने की प्रचलित कार्रवाईयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश में अमन चैन का माहौल बना इसके लिए करेंगे हर प्रयास- प्रशांत कुमार

उन्होंने कहा कि प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अराजक, राष्ट्र विरोधी तत्वों, ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनता की शिकायतों के निस्तारण एवं यूपी-112, मिशन शक्ति, बीट पुलिस प्रणाली जैसे जनहित के कार्यों को वास्तविक धरातल पर लागू किया जाएगा ताकि प्रदेश में अमन चैन का माहौल बना रहे।

प्रशांत कुमार ने पुलिस के सभी कर्मचारियों को दिया निष्पक्ष रहने का निर्देश

प्रशांत कुमार ने पुलिस के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं निडर रहकर कानून के दायरे में काम करें। जो पुलिस बल के सदस्य भ्रष्टाचार, जनता के साथ अभद्र व्यवहार करते पाए जाएंगे उनके विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनायी जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ नीला ड्रम केस: पिता की हत्या को लेकर बोला- आरोपी अक्षत, मुझसे बड़ी गलती हो गई

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के नीला ड्रम केस में आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने माना कि उसने गंभीर गलती की है। उसने अपने...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵