back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lucknow News: गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश, कहा- भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ समाजवादी लोग लड़ते रहेंगे।

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ समाजवादी लोग लड़ते रहेंगे। तानाशाहों के ताले जेपी, लोहिया और नेताजी के विचारों वाले समाजवादियों को नहीं रोक सकते।

किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं थी

इससे पूर्व जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा नेताओं द्वारा जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन इससे पूर्व जेपीएनआई सेंटर का गेट बंद करते हुए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहां किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। अनुमति न मिलने के बाद भी सुबह से ही सपा नेता सेंटर के गेट के पास इकठ्ठा होने लगे और गेट बंद करने और वहां टीन शेड लगाने जाने पर नाराजगी जताने लगे।

गेट फांदकर जबरन सेंटर में दाखिल हुए अखिलेश

इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी की बस से पहुंचे और गेट फांदकर जबरन सेंटर में दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने पर सपा अध्यक्ष ने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए। उनके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गए। वापस आने पर कार्यकर्ताओं ने पहले गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, तब तक अखिलेश आ गए। वह दोबारा गेट फांदकर बाहर आए। इस बीच गेट का ताला भी टूट गया। इस बीच अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...