back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election Commission: EC ने की राज्यसभा के चुनाव की घोषणा, 27 फरवरी को 15 राज्यों में होगा मतदान

Lucknow: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। इस साल 9 केंद्रीय मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

लखनऊ, हि.स.। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। इनमें सर्वाधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम 5 बजे से होगी। इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है।

उप्र से इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है उनमें 9 केंद्रीय मंत्री BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (हिमाचल प्रदेश) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (राजस्थान) का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं।

BJP के अनिल अग्रवाल, अशोक बाजपेयी, अनिल जैन, कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, विजय पाल सिंह तोमर, सुधांशु त्रिवेदी तथा हरनाथ सिंह यादव और SP से जया बच्चन के कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहे हैं।

इन 15 राज्यों में होंगे चुनाव

आंध्र प्रदेश- 3 सीट

बिहार- 6 सीट

छत्तीसगढ़- 1सीट

गुजरात- 4 सीट

हरियाणा- 1सीट

हिमाचल प्रदेश- 1सीट

कर्नाटक- 4 सीट

मध्य प्रदेश- 5 सीट

महाराष्ट्र- 6 सीट

तेलंगाना- 3 सीट

उत्तर प्रदेश- 10 सीट

उत्तराखंड- 1 सीट

पश्चिम बंगाल- 5 सीट

ओडिशा- 3 सीट

राजस्थान- 3 सीट

इन केंद्रीय मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल हो रहा है समाप्त

1. रेलवे, आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (ओडिशा)

2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र)

3. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (मध्य प्रदेश)

4. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (गुजरात)

5. पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव (राजस्थान)

6. पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला (गुजरात)

7. सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री और पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन डॉ. एल. मुरुगन (मध्य-प्रदेश)

8. आईटी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर (कर्नाटक)

9. विदेश एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन (महाराष्ट्र)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...