back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election Commission: 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी EC, मतदाता पंजीकरण की तारीख 22 जनवरी तक बढ़ी

Ranchi: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची प्रकाशन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।

रांची, हि.स.। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सूची प्रकाशन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गयी है। पहले यह आखिरी तिथि 5 जनवरी 2024 निर्धारित थी। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी। उन्होंने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

पंजीकरण करवाने का मिला एक और अवसर

इसके अलावा उन्होंने मतदाता पंजीकरण कार्य में संलग्न राज्य के अन्य सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि जो पात्र मतदाता किसी भी कारण से अभी भी पंजीकरण से छूटे हुए हैं, उनके मामलों में इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ लिया जा सकता है।

मतदाताओं के लिए ऑनलाइन माध्यम पंजीकरण भी है उपलब्ध

साथ ही अनुरोध किया कि पंजीकरण या शिफ्टिंग से जुड़े आवेदन यथा शीघ्र समर्पित करें, ताकि सम्बंधित बदलाव मतदाता सूची में दर्ज कराये जा सकें। उन्होंने कहा कि इस के लिए अपने बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है। लोग चाहें तो वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल जैसे ऑनलाइन माध्यम भी अपने मतदाता पंजीकरण के लिए अपना सकते हैं।

ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं आवेदन

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग का ध्येय है कि कोई भी मतदाता न छूटे, इसका अक्षरशः अनुपालन करवाने के लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से इस बात का प्रमाण पत्र भी लिया जा रहा है कि उनके मतदान क्षेत्र अंतर्गत कोई भी मतदाता नहीं छूटा है। फिर भी आम लोगों से भी इस बात की अपेक्षा की जा रही है कि यदि उनका नाम किसी कारण छूटा है तो वे भी एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर पहल करते हुए अपने बीएलओ से अविलंब संपर्क करें या ऑनलाइन तरीके से आवेदन करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाए गए; जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Election Commission of India ने West Bengal में विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵