back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 जून तक निरस्त, यात्रियों की बढ़ीं दिक्कतें

– लखनऊ होकर चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 30 जून तक निरस्त लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने 02179 /02180 लखनऊ-आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 30 जून तक रद्द कर दिया है।इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, कोरोना कर्फ्यू की वजह से मुम्बई जाने वाली ट्रेनों को छोड़कर अन्य स्पेशल ट्रेनों में अभी यात्रियों की भीड़ नहीं हो रही है। इसलिए पहले से रद्द चल रही लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण आगे बढ़ा दिया गया है। लखनऊ जंक्शन से आगरा फोर्ट के बीच चलने वाली 02179 इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अब 30 जून तक रद्द कर दी गई है। इसी तरह से आगरा फोर्ट से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली 02180 इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी अब 30 जून तक रद्द रहेगी। पहले इस स्पेशल ट्रेन को अप-डाउन में 15 से 31 मई तक निरस्त किया गया था। त्रिवेणी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 जून तक निरस्त रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की कमी के चलते सिंगरौली से टनकपुर के बीच लखनऊ होकर चलने वाली 05073 त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर से सिंगरौली के बीच चलने वाली 05074 त्रिवेणी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 30 जून तक निरस्त कर दिया है। इसी तरह से शक्तिनगर से टनकपुर के बीच लखनऊ होकर चलने वाली 05075 त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर से शक्तिनगर के बीच चलने वाली 05076 त्रिवेणी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को 30 जून तक निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतें हो सकती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories