– पौधारोपण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन – पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प मीरजापुर, 19 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद के साथ कार्यकर्ताओं ने मिशन कंपाउंड स्थित जिला कार्यालय के पास पौधारोपण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने मां विंध्यवासिनी से राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। इससे पहले मां विंध्यवासिनी का विधिवत पूजन किया। जिला प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर बधाई दी। आह्वान किया कि युवाओं को बढ़-चढ़कर कांग्रेस पार्टी में भाग लेना चाहिए। इससे कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। इस दौरान अताउल्लाह सिद्दीकी, कमलेश दुबे, कृष्णा गोपाल चौधरी, इश्तियाक अंसारी, संदीप तिवारी, रमेश प्रजापति, पप्पू, मनीष दुबे आदि रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर




