back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लक्ष्मी तालाब सौन्दर्यीकरण: 40 करोड़ की लागत से 18 माह में पूर्ण होगा कार्य

– सांसद ने किया भूमि पूजन, पर्यटन विकास व नौका बिहार के साथ बनेगा सेल्फी प्वांइट झांसी, 27 जून (हि.स.)। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में झांसी स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत लक्ष्मी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजन करते हुए शुभारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ व निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण किया जाये, ताकि जनता को लाभ मिल सके। लक्ष्मी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय भी शमिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। लक्ष्मी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य 39 करोड़, 49 लाख,22 हजार 826 रुपये की लागत से किया जायेगा। कार्यदायी संस्था मैसर्स बीएससी प्रोजेक्ट प्रा.लि द्वारा उक्त कार्य कराया जायेगा जो 18 माह में पूर्ण होगा, सांसद ने सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण के दौरान समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यों की गुणवत्ता को अवश्य परखा जाए। कार्यक्रम स्थल पर मानचित्र के माध्यम से नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने बताया कि लक्ष्मी तालाब के सौन्दर्यीकरण का मुख्य आकर्षण तालाब के मध्य में महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति की स्थापना है, इसके अतिरिक्त तालाब के चारों तरफ सुसज्जित पथ का निर्माण, पर्यटकों के लिये सेल्फी प्वांइट का निर्माण, इसके साथ ही पर्यटकों को नौका बिहार की भी सुविधा दी जायेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि लक्ष्मी तालाब के प्रवेश द्वार का भी जीर्णोद्वार कराया जा रहा है। लक्ष्मी मन्दिर की ओर पार्क का निर्माण, पर्यटकों के लिये पार्किंग की सुविधा व खान-पान एवं ई-शौचालय सुविधाओं का निर्माण भी कराया जायेगा। झांसी स्मार्ट सिटी परियोजनान्तर्गत लक्ष्मी तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ करने के पश्चात तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान क्या-क्या कार्य किए जाने हैं उनका मौके पर जाकर भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिये कि गंदे नालों का पानी किसी भी दशा में तालाब में न प्रभावित हो, इसे रोकने के इंतजाम किये जाये। मौके पर नगर आयुक्त ने बताया कि लक्ष्मी तालाब के चारो ओर पक्के नालो का निर्माण कराया जा रहा है, नालो का गंदा पानी लक्ष्मी तालाब में नही जायेगा, नालों का गंदा पानी नारायण बाग में जल निगम द्वारा बने एसटीपी में जायेगा। वहां ट्रीटमेंट के बाद जल पुनः लक्ष्मी तालाब में प्रभवित किया जायेगा। इस मौके पर अपर आयुक्त शादाब असलम, पुरातत्व अधिकारी अभिषेक कुमार सहित परियोजना प्रबन्धक सलाहकार, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी, पार्षद आदि अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी या देवता की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आप...
spot_img

Latest Stories

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵