back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘रेमडेसिवर’ की कालाबाजारी करने वालों का वकील नहीं लड़ना चाहते मुकद्मा

झांसी,02 मई (हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ ने विश्वव्यापी महामारी कोरोना वाॅयरस कोविड-19 के दौरान इंसानियत को कलंकित कर ‘रेमडेसिविर इंजेक्शन’ की कालाबाजारी करने वाले सातों आरोपितों की पैरवी न करने का निर्णय किया है। इतना ही नहीं संघ के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अन्य अधिवक्ताओं से भी इस भीषण आपदा में ऐसे मौत के सौदागरों की ओर से वकालतनामा नहीं लगाए जाने की अपील भी की है। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भीषण आपदा के दौरान जिन्दगी बचाने के लिए लगाए गए कमिर्यों ने ‘रेमडेसिविर’ जैसे जीवनदायी इंजेक्शन की कालाबाजारी कर मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अभियुक्तों को कठोर से कठोर दण्ड मिलना चाहिए। जिसके चलते जिला अधिवक्ता संघ द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 नामक विश्वव्यापी महामारी में कारगर औषधि ‘रेमडेसिविर’ की काला बाजारी व नकली औषधि सप्लाई करने जैसी काली करतूत को अंजाम देने वाले इन अभियुक्तों की पैरवी नहीं करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों के अलावा अन्य अधिवक्ताओं से भी अभियुक्तों की पैरवी नहीं किए जाने की अपील की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के खिलाफ PIL पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अभिनेता परेश रावल अभिनीत फिल्म 'द ताज स्टोरी' की रिलीज और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵