back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही दुनिया : योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर के पड़रौना में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशीनगर तेजी से सज संवर रहा है। पहले यहां एक तरफ भूख से दूसरी ओर रोग से मृत्यु होती थी, अब वहां विकास दौड़ रहा है।

कुशीनगर, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब कोई व्यापारी से रंगदारी की वसूली नहीं करता। बल्कि, प्रधानमंत्री समृद्धि श्री योजना से जोड़कर इनका सम्मान बढ़ाने का कार्य हो रहा है। भारत संकट मोचन के रूप में खड़ा हो रहा। दुनिया भी आशा भरी निगाह से हमारी ओर देख रही है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास का माॅडल बनकर खड़ा हुआ है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। इसको और तेज करने के लिए तीसरा इंजन जुड़ना भी बहुत जरूरी है। विकास को लेकर कुशीनगर हमारी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।

कुशीनगर में किया चुनाव प्रचार
कुशीनगर के पड़रौना स्थित उदित नारायण इंटर कालेज में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशीनगर तेजी से सज संवर रहा है। पहले यहां एक तरफ भूख से दूसरी ओर रोग से मृत्यु होती थी, अब वहां विकास दौड़ रहा है। निकाय चुनाव के प्रत्याशी विनय जायसवाल सहित सभी को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि सही चयन विकास की सही दिशा देता है। भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किया है। यही वजह है कि विकास की मुख्य धारा में हर वर्ग शामिल हुआ है।

माफिया अब अपनी जान की भीख मांग रहे
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में माफिया अब अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। गरीबों के हक पर कोई डाका डालने का कार्य नहीं कर सकता है। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, विवेकानंद पाठक, विनय प्रकाश गोंड़, डा. असीम राय, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Fuel Shortage: यूपी में 17–18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख संजय भंडारी का बड़ा दावा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ रही है। खासकर Iran–Israel conflict के बीच...
spot_img

Latest Stories