back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाष्टमी को देवी मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां

बांदा, 20 अप्रैल (हि.स.)।चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी के अवसर पर आज देवी मंदिरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं किया गया। देवी भक्तों ने बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की व अठवाई चढ़ाई। शहर में स्थित प्रसिद्ध महेश्वरी देवी मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवी मां के जयकारों के साथ घंटे घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतीकात्मक देवी प्रतिमा के समक्ष अठवाई चढ़ाई (हलुवा-पूरी) व नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं का सबसे ज्यादा रेला इसी मंदिर में देखने को मिला। यहां अठवाई चढ़ाने व पूजा अर्चना की होड़ सी मची रही। साथ ही हवन कुंड के समीर अगरबत्ती जलाने वालों की भीड़ रही हालांकि भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह अलीगंज में काली देवी, कटरा में मरही माता सिंह वाहिनी देवी, खुटला में कालका देवी व मढ़िया नाका में महामाई मंदिर में देवी भक्तों की भीड़ रही। इसी तरह मरही माता मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। यहां प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराने की व्यवस्था है। इसी तरह सिंह वाहिनी मंदिर में भी कन्या भोज का सिलसिला आज भी चलता रहा। वही मनोकामना पूरी होने पर लेट कर परिक्रमा करते हुए कई देवी भक्त मंदिर पहुंचे।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के देवी भक्त भी जवारा लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। महेश्वरी देवी मंदिर में देर देर शाम तक श्रद्धालुओं तांता लगा रहेगा। इस संबंध में मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर आने वाले भक्तों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। कमेटी के द्वारा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है इसके बाद भी अनेक देवी भक्त नियमों की परवाह न करते हुए पूजा अर्चना करने के लिए अड़े रहे, जिससे इसे कई बार व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵