back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौशाम्बी : ट्रिपल “पी” के खेल में कौन बनेगा जिपं अध्यक्ष

शह और मात के खेल में दो बड़े राजनैतिक दल के बीच मुकाबला सपा ने घोषित किया उम्मीदवार तो भाजपा में मंथन जारी कौशाम्बी, 22 जून (हि.स.)। जिपं अध्यक्ष निर्वाचन की रणभेरी बज चुकी है। जनपद में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। सपा ने वार्ड एक (चायल प्रथम) से विजेता सदस्य विजमा दिवाकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा लम्बे अंतराल के बाद भी उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर सकी। हालांकि पार्टी में दो उम्मीदवार के नाम की चर्चा जोरों पर है। जिसमे वार्ड नंबर 14 (मंझनपुर प्रथम) की सदस्य कल्पना सोनकर एवं गैर भाजपाई वार्ड नंबर 11 (सिराथू द्वितीय) की सदस्य सीमा देवी के नाम पर भाजपा का मंथन जारी है। जिपं अध्यक्ष की कुर्सी के समीकरण 26 सदस्य वाला है। मिनी सदन का अध्यक्ष पद किसे मिलेगा। इस पर सपा और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है। 14 सदस्यों के जादुई आंकड़े को पूरा करने वाली पार्टी का उम्मीदवार अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा। नतीजों का आइना चुनाव नतीजों में भाजपा के चार सदस्य ही जीत का सेहरा बांध सके है। जिनमें वार्ड 18 से अर्चना देवी (सरसवां द्वितीय), वार्ड 04 से रामखेलावन (मूरतगंज द्वितीय), वार्ड 06 से पूनम देवी (कड़ा सिराथू), वार्ड 14 से कल्पना सोनकर (मंझनपुर प्रथम) शामिल हैं। बाकी भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाने वालों में हार का प्रतिशत ज्यादा है। डिप्टी सीएम केशव मौर्या के परिवार की करीबी रागिनी (जिप की अध्यक्ष की प्रमुख दावेदार), जिला मंत्री, पूर्व जिप सदस्य, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख की भाभी समेत किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री की पत्नी को हार का मुँह देखना पड़ा है। नतीजों में सपा के प्रदर्शन ने वार्ड 01, 10, 21, 22 व 26 समेत पांच सीटों में समाजवादी समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। 11 नंबर में बसपा का खाता सीमा देवी ने खोला। 16 नंबर वार्ड में बीएमपी (बहुजन मुक्ति पार्टी) के उम्मीदवार नरेन्द्र कुमार जीतने में कामयाब रहे। बड़ी संख्या में 15 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना झंडा गाड़ा है। हालांकि इसमें कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी हैं। परिस्थितियां कैसी भी, पर जीत का दावा पुख्ता जिपं अध्यक्ष के मौजूदा समीकरण में सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने दावा किया है, अध्यक्ष की कुर्सी के जादुई आंकड़े से ज्यादा सदस्य उनके पाले में है। लिहाजा जीत का ताज पहन, वह कुसी पर कब्जा करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवार के नामों पर विचार कर रहा है। जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। जिप अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्ज़ा होगा। अन्य दलों के आंकड़े, समीकरण, और दावे हवा हवाई साबित होने वाले हैं। ट्रिपल "पी" का खेल जारी कौन बनेगा जिपं अध्यक्ष की कुर्सी के खेल में 3 "पी" का खेल शुरू हो चुका है। जिले में कुर्सी के प्रमुख दावेदार सपा और भाजपा के उम्मीदवार ही माने जा रहे है। अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने में निर्दलीय सदस्य किंग मेकर की भूमिका में है। ऐसे में निर्दलीय सदस्यों की खरीद फरोख्त का दौर खुल कर चल रहा है। नाम सामने ना लाने की शर्त पर निर्दल सदस्य बताते हैं, सपा ने 10 लाख रुपये और 1 करोड़ का काम देने का वायदा किया है। जबकि भाजपा सूत्र बताते हैं पार्टी ने दाम का दाम, काम इनाम की नीति पर काम कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार। अजय कुमार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...