back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काशी क्षेत्र भाजपा आईटी टीम बनी जरूरतमन्दों की सारथी

गाजीपुर, 17 मई (हि.स.)। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों और तमाम नकारात्मक खबरों के बीच एक ऐसी खबर आयी है, जो प्रेरणा देती है। कोरोना के इस भयावह दौर में अगर कोई निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है तो निश्चित रूप से यह तारीफ के काबिल है। काशी प्रान्त के साथ-साथ यूपी के अनेकों जिलों में लोगों की मदद कर इस महामारी में लोगों के लिए बने मिसाल भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के आईटी संयोजक शशि कुमार ने कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे पीड़ितों को ऑक्सीजन, बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पर्याप्त इलाज की व्यवस्था भी करायी है। आम नागरिकों के साथ साथ बॉलीवुड के कलाकरों के लिए भी शशि कुमार एक नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आये हैं। शशि कुमार ने बताया कि जब से कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप शुरू हुआ है। अनेकों लोग काल के गाल में समा गये। इस विपत्ति के समय कई लोगों ने फोन कॉल और सोशल मीडिया के जरिये मदद की अपील की। जिसें तत्परता से लेते कुछ घण्टों में ही मदद पहुंचा दी। शशि जी के अनुसार केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि बाहर के जिले से भी जहां-जहां मदद मांगी गई, उसे पूरा करने की वह कोशिश करते हैं। आगे बताया कि उनके सेवा भाव को देखकर बॉलीवुड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने वाराणसी में दवा और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मेरठ में कोरोना पेशेंट के लिए वेंटिलेटर के लिए मदद मांगी थी। जिसे एक घण्टे के अंदर उपलब्ध कराया। जिसपर दोनों ने ट्विटर पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र से एक कोविड संक्रमित परिवार की ओर से फेबिफ्लू दवा की मदद मांगी थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने इस दवा की व्यवस्था कराकर कैंट बस स्टेशन से गोरखपुर जाने वाली बस से सफलतापूर्वक परिजन के घर पहुंचा दिया। शशि कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से अब तक इस कोविड के समय में लगभग 200 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। इस बाबत उन्होंने कहा कि मानव जीवन में लोगों की सेवा करने के ऐसे पुण्य अवसर बहुत कम मिलते हैं। जब ऐसी भयानक बीमारी से लोग असमय दुनिया छोड़ जा रहे हैं तो उनकी मदद कर जो आत्मसुख मिल रहा है, वह कभी नहीं मिल सकता। गाजीपुर जनपद के भाजपा आईटी प्रकोष्ठ संयोजक कार्तिक गुप्ता द्वारा लगातार जरूरतमंदों को हॉस्पिटल पहुंचाने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर व जरूरी दवाओं की उपलब्धता इत्यादि हेतु दिन-रात अपनी टीम के साथ परिश्रम किया जाना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीराम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...