back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर पुलिस ने घायलों को मरहम-पट्टी कर मित्र पुलिसिंग की मिसाल कायम की

– चौबेपुर पुलिस की सराहनीय पहल का क्षेत्रीय लोगों के बीच बना चर्चा का विषय कानपुर, 30 मार्च (हि.स.)। महानगर में पुलिस कमिशनरी लागू होते ही पहले पर्व होली में इसका असर साफ देखा गया अन्य वर्षों की भांति, इस बार अन्य साल की तुलना में होली के पर्व पर आपराधिक घटनाओं में कमी देखी गयी। हालांकि सड़क दुर्घटनाएं जरूर हुई लेकिन इसमें भी पुलिस की सराहनीय पहल रही और फर्स्ट एड बॉक्स का प्रयोग कर खुद पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका निभाते हुए घायलों का इलाज किया। चौबेपुर थानाक्षेत्र में देर रात होली के पर्व पर मस्ती में घूम रहे कई नवयुवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। राहगीरों ने सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस फौरन सभी घायलों को नजदीक स्थित थाना ले गयी और मुख्यमंत्री की योजना महिला हेल्प डेस्क पर फर्स्ट एड बॉक्स का प्रयोग करते हुए पुलिस कर्मियों ने घायलों का इलाज किया। पुलिस कर्मियों ने जिस तन्मयता के साथ फर्स्ट एड बॉक्स की औषधियों के साथ घायलों की ड्रेसिंग की उससे तो एक नजर देखने में ये लगा ये किसी डॉक्टर से कम नहीं है। प्राथमिकी इलाज में मिले लाभ से घायलों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस की सराहनीय पहल की चर्चा आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। लोगों के मन में एक ही सवाल कौंध रहा था, ये पुलिस कमिशनरी लागू होने का परिणाम है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...