kannauj-hunting-of-rare-species-of-birds-in-lakh-bahosi-bird-sanctuary
kannauj-hunting-of-rare-species-of-birds-in-lakh-bahosi-bird-sanctuary

कन्नौज : लाख बहोसी पक्षी विहार में दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों का हो रहा शिकार

- पक्षी विहार में शिकारी हुए सक्रिय, घट रही मेहमान पक्षियों की संख्या कन्नौज, 23 फरवरी (हि.स.)। कन्नौज स्थित लाख बहोसी पक्षी विहार विश्व के अनेक दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका आदि अनेक देशों से अनेक प्रकार की दुर्लभ प्रजाति की पक्षी दिसंबर और जनवरी के माह में आते हैं। यहां मेहमान पक्षी करीब 2 से 3 महीने रहने के बाद वापस अपने देश को चले जाते हैं। लेकिन वर्तमान में संरक्षित पक्षी विहार मेहमान पक्षियों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां पर शिकारियों का आए दिन दुर्लभ पक्षी शिकार हो रहे हैं। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लाख बहोसी पक्षी विहार में शिकारियों द्वारा पक्षियों का शिकार लगातार बढ़ता जा रहा है। पक्षी विहार के अधिकारी व कर्मचारी इस बात से अनजान बने हुए हैं। लाख बहोसी पक्षी विहार एक पर्यटक स्थल है। जहां देशभर से लोग घूमने आते हैं। पक्षी विहार की झील में शिकारी इन दिनों शिकार कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा। ग्रामीणों ने बिना नाम बताए जानकारी दी कि यहां शिकारी शिकार की फिराक में घूमा करते हैं।लगभग एक दर्जन से अधिक पक्षियों का उन्होंने मंगलवार को ही शिकार किया। पक्षियों का क्रंदन सुनकर एकजुट ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन शिकारी बड़ी चालाकी से शिकार कर वहां से भाग निकले। गांव वालों ने बताया कि शिकार के कारण झील में पक्षियों की संख्या निरंतर कम होती जा रही है। शिकारी बेखौफ होकर शिकार कर रहे हैं। शिकारियों ने विदेशी पक्षियों का भी शिकार किया है। ग्रामीणों ने बताया लाख बहोसी पक्षी विहार के तालाब के चारों ओर घूम—घूम कर पक्षियों पर नजर रखते हैं समय देख कर शिकार करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव झा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in