back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड-19 को लेकर लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर में अतिरिक्त सकर्तता बरतने के निर्देश

– मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के दिये निर्देश – कोरोना वैक्सीनेशन को पूरी सक्रियता के साथ प्रभावी ढंग से लागू किया जाए: मुख्यमंत्री योगी लखनऊ, 11 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के लेकर अतिरिक्त सकर्तता बरतने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 की फोकस टेस्टिंग किये जाने पर बल देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक टेस्ट किये जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना के प्रति पूरी सतर्कता बरती जाए और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पूरी सक्रियता से की जाए। कोरोना के प्रति लोगों को सतत जागरूक किया जाए तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिये प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लोग मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि शीघ्र ही 13 से 15 दिन की एक फोकस टेस्टिंग ड्राइव चलायी जाएगी, जिसके तहत दुकानदारों इत्यादि पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं क्वारंटीन की आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोरोना से बचाव तथा उपचार के सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाए। जनपदों में स्थापित इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। इसमें वैक्सीनेशन का विशेष महत्व है। लोगों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित किया जाए। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को पूरी सक्रियता के साथ प्रभावी ढंग से किया जाय। जिन जनपदों की आबादी 25 लाख से अधिक है, वहां प्रतिदिन 05 हजार वैक्सीनेशन किये जाएं। इसी प्रकार जिन जनपदों की 25 लाख से कम है, वहां प्रतिदिन 03 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएं हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵