back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूमि एवं पर्यावरण के लिए है सुरक्षित इफ्को का नैनो यूरिया : एके पालीवाल

शाहजहांपुर, 26 जून (हि.स.)। इफ्को ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें कृषकों को नैनो यूरिया के प्रयोग और उसके महत्व के बारे में बताया गया। इफ्को के मुख्य क्षेत्र प्रबंधक एके पालीवाल ने बताया कि इफ्को किसानों के प्रति व अपने दायित्व को निर्वहन कर रही है। इफ्को ने बढ़ती जनसंख्या और वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए नैनो तकनीक पर आधारित और विश्व स्तर पर पेटेंट स्वदेशी नैनो यूरिया तरल तैयार किया है। नैनो यूरिया तरल की पांच सौ मिली लीटर मात्रा 45 किलो ग्राम की एक बोरी के बराबर है। इसका मूल्य 240 प्रति बोतल है। यह किसानों के लिए किफायती है और इसके प्रयोग से भूमि एवं पर्यावरण दोनों ही सुरक्षित रहते हैं। निदेशक प्रसार डॉक्टर एस के सचान ने कृषकों को बताया कि आज देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। जो कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषकों के अथक प्रयासों से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा की नैनो यूरिया तरल को अपनाने से कृषकों को लाभ होगा। इस दौरान खरीफ फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन,सब्जी उत्पादन एवं औषधीय फसलों की उत्पादन तकनीकी, धान की उन्नत प्रजातियों एवं आधुनिक उत्पादन तकनीकी पर चर्चा की। एपिडा के वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा ने बासमती धान की उत्पादन तकनीकी एवं बासमती उत्पादन में निर्यात के लिए आवश्यक मानकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। गृह वैज्ञानिक विद्या गुप्ता ने कृषिक महिलाओं को पोषण वाटिका के महत्व के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर भी चर्चा की। इस अवसर पर इफ्को द्वारा कृषकों को निशुल्क सब्जी के बीज एवं नैनो यूरिया तरल के बॉटल वितरित किए गए। डॉक्टर चंद्रपाल द्वारा गोष्ठी का संचालन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ एन.सी. त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉक्टर एसके सचान तथा मुख्य निदेशक प्रसार एवं एपीडा डॉक्टर हितेश शर्मा का बुके देकर एवं माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र अधिकारी इफको प्रतीक चौबे, इफ्को एमसी के अधिकारी भावेश त्रिपाठी एवं इफ्को एसएफए विनोद कुमार मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमित

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली कैबिनेट का बड़ा ऐलान- प्रदूषण पर दिखेगी सख्ती, 800 फैक्ट्रियां बंद और DTC बसों को बढ़ावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...