back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला के पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने दिया ये जवाब

यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच निजी विवाद पुलिस तक पहुंच गया। जिसमें पति ने पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज और वीडियो “10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी” के लिए चर्चा में रहने वाले यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फि‍र विवादों आ गए हैं। इस बार विवाद का केंद्र कोई वीडियो कंटेंट नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच चल रही निजी लड़ाई है। महिला का पति थाने पहुंचा और अपनी पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया। 

थाने पहुंचकर पति ने लगाई सुरक्षा की गुहार

इंचौली थाने पहुंचे खुर्शीद उर्फ सोनू फूट-फूटकर रोने लगा। वह बार-बार यही कह रहा था कि उसकी पत्नी उन्हें जान से नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। उन्होंने पुलिस से खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की। खुर्शीद का आरोप है कि उनकी पत्नी बिना जानकारी दिए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के नाम पर कई दिनों तक बाहर रहती है। उनका कहना है कि पत्नी, शादाब के कहने पर उन्हें धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व पुलिस कार्रवाई की बात कहकर दबाव बनाती है।

खुर्शीद ने यह भी बताया कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित है और अक्सर उसकी तबीयत खराब रहती है, इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खुर्शीद यह कहते सुनाई देते हैं कि उनकी पत्नी को उनकी कोई परवाह नहीं है। उनका दावा है कि शादी के बाद भी पत्नी के अन्य लोगों से संबंध रहे, जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज किया, लेकिन अब हालात और बिगड़ गए हैं। अब वह जकाती के साथ रहने लगी है। खुर्शीद का कहना है कि जब उसे रोका तो पत्‍नी कहने लगी कि तू मर जा, मुझे कोई परवाह नहीं है। 

खुर्शीद का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने देहरादून जाने की बात कही थी। विरोध करने पर उसने दावा किया कि वह थाने में है, लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ कि उनके खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी जान को खतरा है और इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। 

पति के आरोपों पर पत्नी ने दिया ये जवाब

पति खुर्शीद द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद महिला इरम ने अपना पक्ष सामने रखा। इरम ने वीडियो के जरिए साफ कहा कि वह यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ सिर्फ पेशेवर काम करती हैं और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है और घर चलाने के लिए काम करना उनके लिए जरूरी है।

इरम का कहना है कि उनके पति उन्हें लगातार मारपीट कर परेशान करते थे और पैसों की मांग करते थे। उन्‍होंने कहा कि “मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, मुझे उसका पैसा मिलता है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। मेरे पति इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और मुझे गालियां देते थे। मैं अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही हूं।”

इरम ने यह भी स्पष्ट किया कि शादाब जकाती उन्हें कभी जबरदस्ती कहीं नहीं ले जाते और न ही वीडियो बनाने का दबाव डालते हैं। वह अपनी मर्जी से जाती हैं और जब चाहती हैं, घर लौट आती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें पहले ही तलाक दे दिया है और अब वह फाइनल तलाक चाहती हैं। उनका कहना है कि शादाब के साथ उनके बीच कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, सिर्फ पेशेवर काम है।

इरम ने शादाब जकाती को बताया निर्दोष

इरम ने अपने बयान में शादाब जकाती पर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर शादाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। इरम ने स्पष्ट किया कि वह अपने घर में सुरक्षित रहती हैं और कहीं बंधक नहीं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे झूठे और बिना किसी ठोस आधार के हैं। उनका कहना है कि शादाब के साथ उनका संबंध पूरी तरह पेशेवर है और किसी भी तरह का व्यक्तिगत या अनुचित व्यवहार नहीं हुआ।

विवाद को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

इरम और खुर्शीद के बीच चल रहे विवाद को लेकर इंचौली थाना ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने थाने में आकर अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने के साथ-साथ तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भी जांच के दायरे में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...