back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज से बढ़ेगा जिले का मान : बबिता जायसवाल

सुल्तानपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। नगर में पूर्वांचल का दूसरा सबसे लंबा तिरंगा स्तम्भ 11 लाख की लागत से तैयार हो गया है। राष्ट्रीय ध्वज से जिले का मान बढ़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने रविवार को बताया कि नगर के विकास भवन के सामने तिकोनिया पार्क में आज पूर्वांचल का दूसरा सबसे लंबा तिरंगा स्तम्भ 11 लाख की लागत से तैयार हुआ है। सौ फिट ऊंचे ध्वज स्तम्भ पर 30 गुणे 20 फिट का राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। अभी परीक्षण किया है। बताया कि फरीदाबाद की पिक एनर्जी कंपनी ने सौ फिट के ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के स्तंभ को तैयार किया है। बताया कि राष्ट्रीय ध्वज, 1600 वाट के फ्लड लाइट की रोशनी से रोशन रहेगा। शीघ्र ही इसका लोकार्पण कराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए उतारा और चढ़ाया जाएगा। प्रदेश में वाराणसी के बाद सुलतानपुर दूसरा स्थान होगा, जो जिले क़ो गौरवान्वित करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

रॉकी जायसवाल ने हिना खान के स्टारडम पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब, अगर मुझे कुछ बनना होता…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अभिनेत्री हिना खान के पति फिल्म निर्माता रॉकी जायसवाल ने उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...