back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, एक जख्मी

Uttar Pradesh Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बुलंदशहर, हि.स.। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को हादसे का शिकार होने वाली इको कार को गैस कटर से काटकर मृतकों के शव बाहर निकालने पड़े।

टक्कर के बाद कार खाई में पलटी

पुलिस के मुताबिक हादसा थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के दानपुर के अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर हुआ जहां तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार प्रमोद, पुष्पेंद्र, नीरज एवं जितेंद्र संभल जिले के निवासी थे। घायल मुकेश भी संभल के ही रहने वाले थे। टक्कर लगने के बाद इको कार सड़क किनारे खाई में जा पलटी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस अधीक्षक (देहात) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि हादसा रात में करीब 1 बजे हुआ। एडीएम प्रशासन प्रशान्त कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दी जा चुकी है। घायल को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में सभी शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...