back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रामसभा से लेकर जिला पंंचायत तक फहराना है परचम, पंचायत चुनाव मिशन 2022 का सेमीफाइनल – शंकर गिरि

सुलतानपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मिशन-2022 का सेमीफाइनल है। हमें ग्रामसभा से लेकर जिला पंंचायत तक अपना परचम फहराना है। वह गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। कार्यकर्ताओं को पुचकारते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होना होगा। हमें संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का धरालत पर सही क्रियान्वयन तभी संभव होगा, जब गांव की सरकार पर पार्टी का कब्जा होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ आरए वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि संग्रह अभियान में हम सभी को यह देखना है कि कोई पुरवा या मजरे का कोई भी घर संपर्क से वंचित न रह जाए। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...