back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरदोई : सण्डीला में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

हरदोई, 23 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट रविवार से विधिवत शुरू हो गया। इस ऑक्सीजन प्लांट में प्रतिदिन दो हजार ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग होगी। सण्डीला तहसील स्थित औद्योगिक क्षेत्र में यह ऑक्सीजन प्लांट पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था। मेहरोत्रा इंडस्ट्रीज का यह निजी ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद फिर से चालू होने पर आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि क्षेत्रीय भाजपा सांसद अशोक रावत, क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल ने बीते दिनों मुख्यमंत्री से मिलकर इस प्लांट को शुरू कराने की मांग की थी। यहां से हरदोई के साथ-साथ सीतापुर को भी ऑक्सीजन मिलने लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/अम्बरीष/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

हरदोई के चाइल्ड हॉस्पिटल में आग का तांडव, शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के हरदोई जिले के कीर्ति कृष्णा चाइल्ड हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई है। नर्सिम होम में...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵