back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डाॅ शकुन्तला मिश्रा ​विवि में नई शिक्षा नीति को लेकर राज्यपाल ने जताई नाराजगी

– नई शिक्षा नीति के प्रावधान लागू किए जाने के दिए निर्देश लखनऊ, 26 जून (हि.स.)। डाॅ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लेकर कोई पहल न देखने के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नाराजगी जताई है। वहीं, कुलाधिपति ने इस मामले में मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय की तारीफ की। शनिवार को वह राजभवन से गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय और डाॅ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के प्रावधान लागू किए जाएं। वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी हेतु प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि नई शिक्षा नीति में मल्टी एंट्री, मल्टी एग्जिट, नवाचार स्टार्टअप जैसे पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाए। उन्होंने एक सेंटर आफ एक्सीलेंसी स्थापना का सुझाव दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विवि में कोर्ट केस कम से कम हो, इसके लिये शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। कहा कि लम्बित उपाधियों को यथाशीघ्र विद्यार्थियों के पते पर भेजा जाए। सभी छात्रों के प्रमाण पत्र डिजिटल लाॅकर पर अपलोड किया जाएं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसरों को अनाधिकृत व्यक्तियों को आवंटित न किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵