back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रज का पुरातन स्वरूप लाना ही सरकार का प्रयास : ऊर्जा मंत्री

– मथुरा में 31 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य : श्रीकांत शर्मा मथुरा, 03 अप्रैल (हि.स.)। ब्रज का हरियाली युक्त पुरातन स्वरूप वापस आए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुनः प्रयास तेज कर दिए हैं। यह बात शनिवार को प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा वृंदावन में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। पौधारोपण योजना के बारे उन्होंने बताया कि इस बार मथुरा में 31 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य है। शनिवार को ऊर्जा मंत्री सर्वप्रथम मथुरा मार्ग स्थित पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने कुम्भ मेला में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति प्रदान करने कड़ी मेहनत व सहयोग प्रदान करने वाले विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण की योजना को लेकर टीएफसी पर आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री ने डीएम नवनीत सिंह चहल, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बरसात से पूर्व पौधारोपण सही ढंग से कराने एवं उनके संरक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह पौधारोपण कागजों पर नहीं जमीन पर दिखना चाहिए। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस बार मथुरा जिले में करीब 31 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। साथ ही बताया कि यमुना के दोनों ओर फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिससे बंदरों के आतंक से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵