govardhan-mla-solved-the-problem-of-villagers-and-students
govardhan-mla-solved-the-problem-of-villagers-and-students

गोवर्धन : ग्रामीणों और छात्र-छात्रों की समस्या का विधायक ने किया निदान

- नारियल फोड़ किया नवीनीकरण कार्य किया शुभारंभ - कई वर्षों से आपेक्षित मार्ग का 3.25 किमी. मार्ग 27 लाख से किया नवीनीकरण मथुरा, 08 जून (हि.स.)। जिले के गोवर्धन विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह ने मंगलवार को 3.25 किलोमीटर लम्बे मार्ग नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन कर किया। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। मंगलवार गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र गोवर्धन के सौंख रोड से नगला छिंगा तक के 3.25 किलोमीटर लंबे मार्ग का नवीनीकरण का कार्य आरम्भ नारियल फोड़ कर किया। जिसकी कुल लागत 27 लाख कार्य की समयावधि तीन माह होगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का नवीनीकरण कई वर्षों से आपेक्षित था, जिसके कारण ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को आने-जाने में आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या का निदान आज कर दिया गया है, नवीनीकरण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में अत्यंत सुगमता होगी। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in