गोरखपुर, हि.स.। आज एनेक्सी भवन गोरखपुर में भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक होगी। इसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय करेंगे।
2 बजे होगी बैठक
आज की अपराह्न 2 बजे से बुलाई गई बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष और गोरखपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख भी इस बैठक के हिस्सा होंगे।
जेपी नड्डा का स्वागत करने पहुंचेंगे CM योगी
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज की सुबह लगभग 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे। यहां से वे बस्ती जायेंगे, जहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्ती के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन पहुंचेंगे। यहां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक के समापन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
नये चेहरों पर लग सकती है मुहर
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सांसदों की सांसें अटकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा कई सीटिंग सांसदों का टिकट काट कर नये चेहरों पर दांव लगा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





