back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Elections की तैयारी शुरू, UP CM योगी ने दीवार पर लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का स्लोगन

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब जोश का संचार किया।

गोरखपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं में खूब जोश का संचार किया। भाजपा के शुरू दीवार लेखन अभियान के तहत मंगलवार को उन्होंने जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर न सिर्फ भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया बल्कि एक स्लोगन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ”फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार।”

किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर ले ली जाए

भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मतदाताओं से संवाद के कार्यक्रम होने हैं। चुनाव से पूर्व प्रदेश में तीन बड़ी रैलियां होनी हैं। इन आगामी कार्यक्रमों की दिशा में दीवार लेखन अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी। जहां भी स्पेस दिखे, वहां कमल का फूल बनाकर दोनों स्लोगन (फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार लक्ष्य चार सौ पार) लिखे जाने चाहिए। किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर ले ली जाए। प्रयास हो कि कोई भी स्पेस स्लोगन से खाली न रहे।

एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार

मुख्यमंत्री ने चुनाव में सफलता के लिए मतदाताओं से बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि बूथ जितने मजबूत होंगे, मतदाताओं से हमारा संवाद जितना बेहतरीन होगा, हमारे प्रत्याशी उतने ही भारी मतों से विजयश्री प्राप्त करेंगे। 2024 में हम सबका एक ही संकल्प होना चाहिए, एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार। योगी ने कहा कि दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से कर देश को एक नया संकल्प दिया है। विकसित भारत यात्रा की तरह ही यह अभियान फलीभूत हो, इसके लिए सभी को प्राणपण से कार्य करना होगा।

हमें अपनी बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अपनी बात कहने में संकोच नहीं करना चाहिए। बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता करीब से महसूस कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से नागरिकों के मन में नया विश्वास पैदा हुआ है। देश-प्रदेश में वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए हैं। हाइवे, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी की मजबूती हुई है। नए एम्स, आईआईटी बने हैं। कई योजनाओं ने नए मानक गढ़े हैं। योजनाओं की सिर्फ घोषणा नहीं हुई है, बल्कि शत प्रतिशत संतृप्तिकरण के प्रयास हुए हैं। अपनी बात रखने के क्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार भाजपा चार सौ पार के नारे भी लगवाए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अब नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी: बुकिंग कैंसिल करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, बिना रजिस्ट्रेशन टैक्सी चलाना नहीं होगा संभव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh सरकार ने Ola और Uber जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी शुरू...
spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...