back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR का शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन दर्जन से ज्यादा वारदात दे चुका है अंजाम

थाना टीलामोड पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर में तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद, एजेंसी । थाना टीलामोड पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में दिल्ली-एनसीआर में तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से फर्जी नंबर लगी एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, कारतूस तथा चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने यहां शनिवार की सुबह को बताया कि यह शातिर अपराधी नंद नगरी दिल्ली निवासी मोहम्मद जान उर्फ अज्जू है। उन्होंने बताया कि टीला मोड़ पुलिस भोपुरा के पास शुक्रवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट ढकी हुई थी जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया लेकिन वह मोटरसाइकिल को तेजी से आगे बढ़ाते हुए भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह तेज गति से लोनी की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कोयल एन्कलेव के पास खाली मैदान मे घुस गया। हड़बड़ाहट में गिरने पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस टीम ने पीछा कर चेतावनी देते हुए घेरने का प्रयास कर जवाबी फायरिंग की। जिसमे मोहम्मद जान उर्फ अज्जू को दाहिने पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध करीब 03 दर्जन से अधिक मुकदमें एनसीआर क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या आदि के पंजीकृत हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...