चित्रकूट,18 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, सैनेटाइजेशन, वैक्सीनेशन व कोरोना की रोकथाम व बचाव के बारे में सीएमएस डाॅ. आरके गुप्ता से जानकारी ली। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कहा कि अस्पताल की नियमित सफाई कर सैनेटाइजेशन कराया जाए। किसी भी संसाधन की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल परिसर के आसपास प्रतिदिन फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव नालियों की सफाई में कराया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य का प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए, तभी महामारी से मुक्ति मिलेगी। निरीक्षण में सीएमएस डाॅ. आरके गुप्ता आदि डाॅक्टर मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रतन




