back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएससी सेंटरों पर होगा टीकाकरण का नि:शुल्क पंजीकरण

-रजिस्ट्रेशन का पैसा लिया तो कार्यवाही के साथ होगा लाइसेंस निरस्त झांसी, 21 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसकी जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। अब सभी कॉमन सर्विस सेंटर्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ किए गए हैं। निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित, श्रमिक अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण कराने के लिए सीएससी पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। कॉमन सर्विस सेंटर पर वैक्सीन पंजीयन निशुल्क है। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन भी संक्रमण के विरुद्ध एक प्रभावी उपाय है। इससे महामारी के नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कॉमन सर्विस सेंटर संचालक द्वारा पंजीकरण का शुल्क लिया जाता है तो सख्त कार्रवाई करते हुए सीएससी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है। इलाज के साथ-साथ इस वायरस के प्रसार के चक्र को तोड़ने के लिये युद्ध स्तर पर प्रदेश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए नागरिकों का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है। टीकाकरण के लिए पंजीकरण में, विशेषकर ग्रामीण नागरिकों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने जन सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस सम्बन्ध में डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर्स तथा विलेज लेवल इन्टरप्रेन्योर्स को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस निर्देश के बाद किसी भी जन सेवा केंद्र पर ग्रामीण जनता अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण को निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं एवं टीकाकरण के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित करवा सकते हैं। आम जनता को कोरोना से बचाने के लिए इस मुहीम को जारी रखते हुए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों का पंजीकरण कर उनको लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी पचड़े में फंसे भारतीय पेसर आकाश दीप, परिवहन निगम ने थमाया नोटिस, जानें पूरी वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के उभरते और युवा स्टार खिलाड़ी आकाश दीप इन दिन सोशल मीडिया पर छा हुए है। आकाश...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵