back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने बसपा नेताओं के खिलाफ दिया तहरीर, पैसा हड़पने का आरोप

मीरजापुर, 11 मई (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र चौबे ने पार्टी के मंडल सेक्टर प्रभारी व जिला अध्यक्ष पर जिला पंचायत चुनाव में समर्थन देने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह 18 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में रह कर पार्टी का सेवा कार्य किया 2021 के पंचायत चुनाव में लालगंज वार्ड दो से जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी रहा जिसमें बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने व चुनाव लड़ने के लिए पूर्व उपाध्यक्ष से ढाई लाख रुपए की मांग की गई। इसके पहले इंटरव्यू के नाम पर 5000 हजार रुपये लिया गया। दिलचस्प बात यह कि ढाई लाख रुपया लेने के बाद पूर्व उपाध्यक्ष को समर्थन देने की बात से मुकरते हुए दूसरे प्रत्याशी को पार्टी से अधिकृत कर दिया गया। इस बात की शिकायत पार्टी फोरम में की गई तो पूर्व प्रत्याशी का डेढ़ लाख रुपया वापस कर दिया गया और कहा गया कि शेष एक लाख बाद में दे दिया जाएगा। अब चुनाव बीतने के बाद पूर्व उपाध्यक्ष एक लाख वापस लेने के लिए पार्टी कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। इस मामले में पूर्व उपाध्यक्ष ने देहात कोतवाली थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया है। पूर्व उपाध्यक्ष का कहना है कि पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता होने के बावजूद भी उनके साथ चीटिंग की गई और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंडल सेक्टर प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष को इस खेल में शामिल होने की बात कहा है। बहुजन समाज पार्टी मीरजापुर के मंडल सेक्टर प्रभारी गुड्डू राम ने कहा कि पार्टी के लिए चंदा तो लिया ही जाता है इसमे कोई नई बात नहीं है। इस मामले में मिल बैठ कर आपस में मामला हल कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...