back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘पर ड्राॅप मोर क्राॅप’’का किसान उठाएं लाभ

– स्प्रिंकलर सेट लगवाकर बिल वाउचर आवेदन सहित राजकीय उद्यान कार्यालय में कराना होगा जमा झांसी, 25 फरवरी (हि.स.)। अधीक्षक राजकीय उद्यान ने जनपद के कृषक बन्धुओं को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘पर ड्राॅप मोर क्राॅप’’ माइक्रोइरीगेशन योजना का बेहतर लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह योजना लघु, सीमान्त एवं सामान्य कृषकों द्वारा संबंधित बेवसाइड पर आॅनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘पर ड्राॅप मोर क्राॅप’’ माइक्रोइरीगेशन योजना में किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराये हैं। वह अपनी इच्छानुसार पोर्टल पर पंजीकृत फर्म से स्प्रिंकलर सेट,पोर्टेबिल मिनी व ड्रिप स्थापित कराकर आवश्यक बिल, वाउचर व आवेदन पत्र के साथ अभिलेखों (तहसील से निर्गत) खतौनी, भू प्रमाण पत्र, 61ख, बैंक पासबुक की अद्यतन प्रविष्टि सहित, आधार कार्ड की छायाप्रति, सम्बन्धित 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र सहित कार्यालय में सात दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें। ताकि सम्बन्धित फर्म के प्रतिनिधि एवं सेवा अभियंता द्वारा जियो टैगिंग एवं भुवन ऐप के माध्यम से कृषक के विवरण व प्रक्षेत्र विवरण को अपडेट किया जा सके एवं स्थानीय सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषक के बैंक खाते में अंतरित की जा सके। उन्होंने अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के मोबाइल नम्बर 9451115790, 9415179937, 9415502261 पर सम्पर्क करने की भी सलाह दी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...