back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेमौसम हुई बारिश से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते हैं किसान : डॉ अंकुर झा

– दलहनी फसलों को बारिस से होगा लाभ, खेतों को जुतवाकर करें ढैंचा की बुआई – बरसात से कद्दू वर्गीय फसलों को नुकसान से बचाने के लिए करें दवा का छिड़काव औरैया, 18 मई (हि.स.)। मौसम में आये अचानक बदलाव से हुई बेमौसम बरसात कद्दू वर्गीय फसलों में कुछ नुकसान होने की आशंका तो है, लेकिन दवा के छिड़काव से इससे बचा जासकता है। दलहनी फसलों में इस बरसात से लाभ होगा। वहीं खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है, जिससे किसान धान की फसल की अच्छी पैदावार ले सकते हैं। यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉक्टर अंकुर झा ने मंगलवार को किसानों के लिए दी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को धान की फसल करना है वे अपने खेतों में बरसात से होने वाली नमी का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। खेतों की जुताई करवाकर उनमें ढैंचा की बुआई करवा दें। बड़ा होने पर खेत में ही जुतवा दें, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तथा अगर खेतों में ऊसर है तो वह भी कम होगा। खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ने से धान की अच्छी पैदावार ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों जैसे मूंग, उर्द में इस हल्की बरसात से लाभ होगा। पौधे फूल पर हैं उनमें अच्छी फलियां आने से पैदावार बढ़ेगी। कद्दू वर्गीय फसलों तरबूज, खरबूजा, करेला आदि में सड़न पैदा हो सकती है। खेतों में यदि अधिक पानी भरा हो तो उसे तुरंत निकाल दें। साथ ही सड़न की रोकथाम के लिए फसलों में कार्बेडाजिमा व मैनकोजेब का छिड़काव करें। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...