back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश से ज्यादा योगीराज में किसान खुशहाल – कृषि मंत्री

इटावा, 05 मार्च (हि.स.)। इटावा जनपद में पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप सिंह ने विकास भवन के सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ जिला योजना की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर जनपद में विकास कार्यों के लिए 251.47 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत किया। वहीं, 23 करोड़ रुपये की नई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। अलीगढ़ के किसान महापंचायत में अखिलेश यादव के शामिल होने के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप ने कहा कि किसानों का आंदोलन शुरू से राजनैतिक रहा है। अखिलेश ने अपनी सरकार में किसानों के लिए बहुत कम काम किये हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का किसान खुशहाल और सम्पन्न है। श्री शाही ने कहा कि योगी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। उनकी सरकार ने प्रदेश में 02 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि भेज दी है और किसानों के लिए कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश से ज्यादा योगीराज में किसान खुशहाल है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵