back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में एंबुलेंसों पर चिपकायी गई किराया सूची

लखनऊ में एंबुलेंसों पर चिपकायी गई किराया सूची लखनऊ, 16 मई(हि. स.)। लखनऊ में कोविड अस्पतालों, नॉन कोविड अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों के बाहर किराए पर चलने वाले एंबुलेंसों पर किराया सूची चिपका दी गई है। लखनऊ के जिला प्रशासन ने निरंतर मिल रही शिकायतों में एम्बुलेंसों के मनमाना किराया वसूली को गंभीरता से लेते हुए करीबन 22 एंबुलेंस पर किराया सूची चस्पा कर दी है। आने वाले दिनों में भी एंबुलेंस पर किराया सूची चिपकाने का कार्य जारी रहेगा, जिससे मरीजों को लाने ले जाने में उनके परिजनों को असुविधा ना हो। एडीएम पूर्वी केपी सिंह ने बताया कि मरीजों के परिजनों और तीमारदारों ने आईसीसीसी पर कई बार सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंसों के चालकों के मनमानी की शिकायत की थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा किराया सूची लगाने का निर्णय कराया गया। एंबुलेंस के लिए स्टैंड की सुविधा केजीएमयू, लोहिया अस्पताल, पीजीआई के बाहर है। इसके अलावा बड़े अस्पतालों के बाहर एंबुलेंसों के लिए कोई स्टैंड नहीं है। एंबुलेंस चालकों द्वारा ज्यादातर एंबुलेंस स्टैंड पर खड़े किए जाते हैं लेकिन यह स्टैंड भी आवंटित नहीं है। एंबुलेंस चालकों की मनमानी पर पहली बार जिला प्रशासन द्वारा रोकथाम लगाने का प्रयास किया गया है जिससे लखनऊ और बाहर से आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵