back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का करेंगे विस्तार – रामदास अठावले

लखनऊ, 27 फरवरी(हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए वह लखनऊ आये है और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। अठावले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने संगठन मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में कार्यक्रम बनाया है। प्रदेश में कुछ जगहों पर कार्यालय भी खुल गये हैं। आज संगठन विस्तार और नये कार्यकर्ताओं व बड़े चेहरों को जोड़ने पर पदाधिकारियों से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की नीतियों से बड़ी संख्या में लोग नाराज है। दलित वर्ग का व्यक्ति बसपा का साथ छोड़कर आरपीआई (ए) के साथ खड़ा होगा। पार्टी की योजना संगठन विस्तार में दलित वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की है। साथ ही समाज के सभी वर्ग का संगठन में स्वागत है। पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा और गठबंधन दल ही चुनाव मैदान में दिखायी देेगे। चुनावी राज्यों में कम्युनिस्टों की खुली चुनौती है। भाजपा और सहयोगी दल ही उन राज्यों का भविष्य है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगें। भाजपा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) को एकाक सीटें देनी चाहिए। प्रदेश में एक लाख की रैलियां करते है तो कुछ सीटों पर चुनाव तो लड़ ही सकते है। आज दिनभर के कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने जाएंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी जी हैं, तब तक कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस की ओर से वह जहां जाएगें, वहां कोई विकल्प ही नहीं बचेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵