back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा : पियक्कड़ों को बिना वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाए नहीं मिल रही शराब : एसडीएम

– वैक्सिनेशन को बढ़ाने के लिए एसडीएम ने की अनूठी पहल की शुरुआत इटावा, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में लगाई जा रही वैक्सीन को लेकर एसडीएम सैफई ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। जिसमें यह तय किया गया है कि बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाए किसी को भी शराब ठेके से शराब की ब्रिकी नहीं की जायेगी। उपजिलाधिकारी सैफई हेमसिंह की अपील का व्यापक असर भी दिखाई दे रहा है। एसडीएम ने शराब ठेका संचालकों व सेल्स मैनेजरों से की गई इस अपील का स्वागत किया है। शराब ठेकेदारों बिना वैक्सीन प्रमाण पत्र के शराब बिक्री करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते अब शराब खरीदने के लिए आने वाले वैक्सीन लगावाने का प्रमाण पत्र लेकर आ रहे हैं। इटावा में सैफई के एसडीएम हेमसिंह ने सैफई तहसील में निकाले वैक्सीनेशन बढ़ावे के इस अनोखी पहल की हर ओर जमकर तारीफ हो रही है। अलीगढ़ शराबकांड की घटना के बाद उठाया यह कदम अलीगढ़ में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों की जांच के बाद एसडीएम ने शराब दुकानों के सामने वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने शराब और बीयर लेने आए लोगों से पूछा कि कोरोना का टीका लगवाया है या नहीं। जिसने नहीं में जवाब दिया, उससे उन्होंने कहा पहले जाओ टीका लगवाओ, तभी शराब मिलेगी। एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें। एसडीएम ने बताया कि शराब-बीयर दुकान संचालकों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों को ही शराब बेचने की अपील की गई है। मुझे लगता है इससे वैक्सीनेशन को बढ़ावा मिलेगा। अपील पर ठेका संचालक कितना अमल कर रहे हैं, इसकी समय-समय पर दुकानों पर जाकर जांच करेंगे। एसडीएम की पहल का शराब ठेकेदारों ने बताया सही शराब ठेकेदार नीलेश का कहना है कि एसडीएम साहब के निर्देश पर शराब की ब्रिकी बिना वैक्सीन के प्रमाण पत्र के नहीं की जा रही है। जो शराब लेने वाले सख्श है उनको इस बात की सख्त हिदायत दे दी गई बिना वैक्सीनेशन किसी को शराब नहीं मिलेगी। शराब ठेके के गददीदार विजय पांडे का कहना है कि एसडीएम साहब के निर्देशों को पालन हर कोई शराब ठेकेदार कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

The 50 शो से बाहर आने के बाद दिव्या अग्रवाल ने किया कई खुलासा, पति के साथ सेपरेट की बात पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो 'द 50' अभी भी चल रहा है दर्शक इसे देखना पसंद कर रहे हैं और इसे देख भी...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...