back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रसव उपरांत परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर जोर

– सभी इकाइयों पर दी जा रही परिवार नियोजन की सुविधाएं – प्रत्येक सोमवार अंतराल दिवस और माह की 21 तारीख को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस झांसी,07 जून (हि.स.)। जनपद में ओपीडी शुरू होने के साथ ही परिवार नियोजन संबंधी सुविधाएं भी अब सभी चिकित्सा इकाइयों पर मिल जाएंगी। पहले इच्छुक दंपति ही सेवा के लिए आ रहे थे, किन्तु अब ओपीडी के माध्यम से उन्हें परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रसव के लिए आई महिला को परिवार नियोजन के अंतराल साधन प्रसव उपरांत आईयूसीडी (पीपीआईयूसीडी) को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए गए कि प्रसव के उपरांत परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन के जैन ने बताया कि वर्तमान में देश कोविड जैसी महामारी से युद्ध लड़ रहा है। ऐसे में हमें नहीं भूलना चाहिए कि देश कई वर्षों से जनसंख्या विस्फोट से भी जूझ रहा है। भारत में लगभग 74 प्रतिशत महिलाएं प्रसव के तुरंत बाद परिवार नियोजन संबंधी विधि अपनाना चाहती है लेकिन सही जानकारी न होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाती। इसके साथ लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं ऐसी है जिनके पहले प्रसव के 24 माह के बाद ही उन्हे दूसरा बच्चा हो जाता है। जबकि शिशु और माता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दो बच्चों के बीच कम से कम 3 साल का अंतर जरूरी है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उन्हे परिवार नियोजन के साधनों के बारें में पता होना चाहिये। कोविड के समय में इन सुविधाओं पर थोड़ा प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब फिर से कोविड प्रोटोकाल के साथ परिवार नियोजन संबंधी सेवायेँ शुरू की जा रही है। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक ऋषिराज ने बताया कि फिक्स डे सर्विस के तहत प्रत्येक सोमवार को अंतराल दिवस मनाया जाएगा, साथ ही माह की 21 तारीख को पूर्व की भाति खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। चिकित्सा इकाइयों पर तैनात परिवार नियोजन काउन्सलर एवं सेवा प्रदाता प्रसव को आई महिला की काउंसिलिंग कर उसे पीपीआईयूसीडी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करे। वही फ्रंट लाइन वर्कर आशा और एएनएम के द्वारा योग्य और इच्छुक लाभार्थियों को उनकी इच्छानुसार परिवार नियोजन के अस्थायी साधन जैसे कंडोम, छाया, ओसीपी, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। एवं सेवाएं दिए जाने के उपरांत आरसीएच पोर्टल पर दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...