back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री के निरीक्षण में बंद मिले ट्रामा सेंटर के ग्यारह वेंटीलेटर, जतायी नाराजगी

मरीजों के ईलाज में संसाधनों की कमी नहीं होने देगी सरकार : उपेन्द्र बलिया, 09 मई (हि.स.)। सूबे के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने रविवार को जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ट्रामा सेंटर में रखे 11 वेंटीलेटर के अभी तक चालू नहीं होने की जानकारी होते ही नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि मरीज मर रहे हैं और वेंटीलेटर चालू क्यों नहीं हैं ? इस पर सीएमओ व सीएमएस निरुत्तर हो गए। मंत्री ने कहा कि सभी वार्डों में आक्सीमीटर रहे। अन्य जांच उपकरण भी काउंटर पर हमेशा रखने को कहा। टेलीफोनिक निर्देश के बावजूद ट्रामा सेंटर में रखे गए 11 वेन्टीलेटर अभी तक चालू नहीं करने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर उसमें कोई दिक्कत हो तो बताएं, उसे दूर कराया जाएगा। जब प्रत्येक जनपद को चार-चार करोड़ कोविड से लड़ने के लिए दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में कुछ सहायक उपकरण नहीं हैं तो खरीद क्यों नहीं हो रही हैं ? यह भी सवाल किया कि मैंने अपनी विधायक निधि से भी धन आवंटन के लिए प्रस्ताव मांगा था तो उसमें इन उपकरणों का प्रस्ताव क्यों नहीं भेजा गया। मंत्री श्री तिवारी ने जिला अस्पताल, एल-2 बसन्तपुर व फेफना के औचक निरीक्षण में साफ कहा कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। जो संसाधन हैं, उसमें बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। सभी डॉक्टर मानवता व इंसानियत का परिचय देते हुए भगवान का दूसरा रूप वाली छवि लोगों के बीच प्रस्तुत करें। सरकार संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक मरीज के परिजन ने बाहर की दवा लिखने की शिकायत की। इस पर सीएमएस से सवाल करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले डॉक्टर को हिदायत दे दें। अस्पताल में बंद पड़े वार्ड को तत्काल सफाई कराकर मरीजों को उसमें शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। कोविड अस्तपाल फेफना की व्यवस्था सुधारें खेल मंत्री ने बसन्तपुर स्थित लेवल-2 अस्पताल में कोरोना मरीजों की स्थिति को भी देखा। उनसे बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यहां कुल 55 मरीजों को एडमिट करने की क्षमता है। फिलहाल 25 मरीज हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, एसडीएम सदर राजेश यादव व सीएमएस डॉ. बीपी सिंह आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵