back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्त्र शस्त्र के संग निकलेगी त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभायात्रा

नखास कोना में होगी त्रिशूल भगवान की भव्य महा आरती प्रयागराज, 10 मार्च (हि.स.)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 मार्च को जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्र मुट्ठीगंज, करेलाबाग, शास्त्री नगर, अतरसुइया, मीरापुर, जॉनसेनगंज, नखास कोना, गढ़ी कला से निकलने वाली श्री वेद रक्षित धर्म त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभायात्रा अपने स्थानों से 11 बजे निकल कर एक बजे नकास कोना पर एकत्रित होगी, जहां दिव्य एवं भव्य महाआरती का कार्यक्रम आयोजित होगा। जय शिव सेना के प्रदेश प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यात्रा का शुभारम्भ मीरापुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी द्वारा त्रिशूल भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नारियल फोड़कर किया जायेगा। सभी यात्राएं राजू दयाली सिंधी धर्मशाला हिम्मत गंज होते हुए खुल्दाबाद, गाड़ीवान टोला, रेलवे स्टेशन, जॉनसेनगंज, घंटाघर, लोकनाथ, चौक बहादुरगंज, रामभवन, मुट्ठीगंज, आर्य कन्या कोठा परचा होते हुए रानी मंडी अतरसुइया मार्ग से होकर कल्याणी देवी मंदिर जाकर समाप्त होगी। यात्रा में हाथी, घोड़ा, भगवा ध्वज, विजय पताका, अस्त्र शस्त्र, घंटा घड़ियाल, पाइप एवं डीजे बैंड और त्रिशूल भगवान की पंच पीठ, भगवान गणेश शिवजी राम और कृष्ण एवं त्रिशूल भगवान की मनोहर झांकियां शामिल होगी। इस यात्रा का संचालन राजेश केसरवानी, पंडित दिगंबर त्रिपाठी, अभिषेक ठाकुर पंडित, बिरजू सोनकर करेंगे। तथा क्षेत्रीय यात्राओं के संयोजक अभिलाष केसरवानी, मोनू सेठ, रजत सोनकर, सुमित सिंह, कुलदीप केसरवानी एवं सुनील दुबे करेंगे। सिद्धपीठ भोले गिरी मंदिर कटघर में होगा भव्य श्रृंगार एवं शिव जागरण प्राचीन सिद्धपीठ भोले गिरी मंदिर कटघर कार्यक्रम आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित रामलाल शास्त्री के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ का फूलों से एवं स्वर्ण व चांदी के आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। जिसका दर्शन भक्त रात्रि आठ बजे से करेंगे। बताया कि सुबह सात बजे से लेकर बारह बजे तक भक्तों द्वारा जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। रात्रि नौ बजे से एक बजे तक जागरण का आयोजन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵