back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय तृतीया पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दान पुण्य व श्रीहरि की आराधना

वाराणसी, 14 मई (हि.स.)। धर्म नगरी काशी में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को कोरोना संकट और लॉकडाउन काल में गंगा तट के निकट रहने वाले लोगों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कई घाटों पर लोगों ने अति उत्साह में कोरोना प्रोटोकाल को दरकिनार कर गंगा स्नान किया। स्नान के बाद लोगों ने दान पुण्य कर मंदिरों में भी हाजिरी लगाई। घरों में भी पर्व पर लोगों ने ध्यान पूजा के बाद दान पुण्य किया। घर में खासकर ग्रामीण अंचल में लोगों ने जौ व गेहूं का सत्तू का भी सेवन किया। सैकड़ों लोगों ने पूरे दिन उपवास भी रखा है। बताते चले, सनातन धर्म में वैशाख माह के तृतीया अक्षय तृतीया का खास महत्व हैं। पर्व पर गंगा के साथ अन्य नदियों में स्नान-दान, व्रत पूजा पाठ लोग करते है। आज किया गया पूजन-अनुष्ठान, दान-पुण्य का फल अक्षय हो जाता है। पर्व पर दान में जल पूरित कलश, छाता, हाथ वाला पंखा देने की परम्परा है। भगवान श्रीहरि को केसर युक्त श्वेत चंदन का लेप भी लगाने की परम्परा है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...