देवरिया, 05 मई (हि.स.)। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिलों में तेजी से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडियन एटीएम न्यू कॉलोनी, पूर्वा डायग्नोस्टिक सेन्टर न्यू कॉलोनी, हनुमान मंदिर, न्यू कॉलोनी एरिया, एडवोकेट विकास पाण्डेय आवास न्यू कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी, विभिन्न फिजियोथेरेपी सेंटर न्यू कॉलोनी आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी तरह न्यू कॉलोनी एरिया के दोनों साइड स्थित विभिन्न हॉस्पिटलों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक सेंटरों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। आगे भी फायर सर्विस द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/दीपक/विद्या कान्त




